फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैयक्तिक नहीं आयोग करे प्रचार, सिर्फ बताए जीवनी

विज्ञापन
नगर के एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक विनय क - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार समिति का हिस्सा रहे भारतीय मूल के अमेरिकी और जिले के ताड़ीबड़ागांव के मूल निवासी डॉ. विनय सिंह ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में धनतंत्र के बढ़ते दखल और भ्रष्टाचार को विकास में बाधक बताया है। कहा कि विकास के लिए भ्रष्टाचार को रोकना और उसके लिए फूल प्रूफ एंटी करप्शन सिस्टम जरूरी है। चुनावों में प्रचार की वर्तमान व्यवस्था खत्म कर चुनाव आयोग के माध्यम से प्रचार कराया जाए और सिर्फ प्रत्याशी की जीवनी बताई जाए।
विज्ञापन

नगर के होटल में मीडिया से बातचीत में सिंह ने कहा कि करीब 30 लोकतांत्रिक देशों पर रिसर्च कर प्रजातंत्र की खामियों पर रिपोर्ट बनाने का मौका मिला था। कहा कि प्रजातंत्र में वही देश विकास कर सकता है, जहां भ्रष्टाचार को रोकने के लिए फूल प्रूफ एंटी करप्शन सिस्टम है। भारत का जनतंत्र तो पूरी तरह धनतंत्र में तब्दील हो गया है। यहां वोट मुद्दे के आधार पर कम और धन के आधार पर ज्यादा डाले जाते हैं। पंचायती चुनावों में तो जनतंत्र है ही नहीं। जीते हुए प्रत्याशियों की खरीदारी कर जिला पंचायत का गठन होता है। हालात ये हैं कि यदि मुद्दे के आधार पर जनता किसी विधायक को जिता भी दे तो वह विधान सभा में जाकर पैसे वाली पार्टी को कब बिक जाएगा कोई भरोसा नहीं। कहा कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाकर सिर्फ प्रत्याशियों के जीवन परिचय को चुनाव आयोग के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने की व्यवस्था हो ताकि चुनाव में किसी भी प्रत्याशी का एक रुपये भी खर्च ना हो जिससे चुनाव में बराबरी का मौका मिले और जनतंत्र को धन तंत्र बनने से बनने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें