छात्रसंघ चुनाव की बहाल करने की मांग को लेकर नगर के टीडी कालेज चौराहा पर प्राचार्य का पुतला दहन कर?
- फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के टीडी कालेज, कुंवर सिंह पीजी कालेज तथा सतीशचंद्र महाविद्यालय के छात्रनेताओं ने छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को प्राचार्य का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों के हक में है। महाविद्यालय छात्रसंघ प्रतिनिधि छात्रों का नेतृत्व करती है। कहा कि महाविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को छात्रसंघ द्वारा ही उठाया जाता है। इस मौके पर चंदन पांडेय, रतन पांडेय, शिवाशेखर तिवारी, कृष्णा प्रजापति, कन्हैया राय, सौमित्र पांडेय, यश गिरि, प्रवीण सिंह, रानू पांडेय सहित अन्य छात्रनेता रहे।