बलिया। सरकार की तरफ से यूपीआई से भुगतान पर शुल्क वसूलने के नियम ने दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। दुकानदारों का मानना है कि इससे मुनाफा घटेगा। वहीं कई तरह की परेशानियां सामने आएंगे। सरकार की तरफ से 15 अक्तूबर से नियम लागू करने के आदेश को लेकर व्यापारी वर्ग चिंता में है। इससे कारोबार पर असर पड़ेगा। इसको लेकर कारोबारियों और ग्राहकों में चर्चा तेज हो गई है। केंद्र सरकार के अनुसार, व्यक्ति से व्यक्ति के बीच होने वाले यूपीआई लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। दुकानदारों का कहना है कि शुल्क ग्राहक से सीधे नहीं लिया जाएगा, लेकिन भुगतान से रकम कटने का असर उनके मुनाफे पर पड़ेगा। ग्राहकों को आशंका है कि कुछ दुकानदार ऑनलाइन भुगतान लेने से बच सकते हैं। इससे जेब में नकदी न होने पर खरीदारी में परेशानी हो सकती है। इसको लेकर ग्राहकों की काफी परेशानी हो सकती है। ग्राहकों का कहना है कि पहले से नकदी की कमी है। ऐसे में खरीदारी के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
बोले व्यापारी व ग्राहक
भुगतान से रकम कटेगी तो सीधा नुकसान हमारा होगा। हम कई बार ग्राहक को दर कम दूध, दही समेत अन्य समान देते हैं, लेकिन शुल्क लगने के बाद ऐसा करना मुश्किल होगा। - कन्हैया कुमार, चाय विक्रेता।
ऑनलाइन भुगतान की सुविधा से कारोबार आसान हुआ है। अब अतिरिक्त खर्च बढ़ा तो उसका असर हमारे लाभ पर पड़ेगा। ग्राहक से शुल्क लेना भी आसान नहीं होगा।
-अंकित कुमार, व्यापारी
कहा जा रहा है कि ग्राहक से शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन दुकानदार यूपीआई लेने से मना करने लगे तो परेशानी होगी। हर समय जेब में नकदी रखना संभव नहीं है।- प्रेम साहनी, ग्राहक
छोटे-छोटे सामान खरीदारी में ऑनलाइन भुगतान आदत में आ गई है। ऐसे में दुकानदार शुल्क के डर से इसे बंद कर देंगे तो खरीदारी के समय दिक्कत हो सकती है। नगदी पर पहले से संकट है।-बृजेश पाठक, ग्राहक