फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद एक सितंबर से खुलेंगे प्राथमिक विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना महामारी के कारण करीब डेढ़ वर्ष तक वास्तविक कक्षा की पढ़ाई से दूर रहे सरकारी और निजी विद्यालयों (कक्षा एक से पांच तक) के विद्यार्थी एक सितंबर से स्कूल जाएंगे। शहर के सभी स्कूलों के प्रबंधन इन नन्हे-मुन्नों के स्वास्थ्य की सुरक्षा संग शिक्षा देने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अनुशंसा पत्र (कंसेंट लेटर) लेने की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले काफी हद तक घट जाने पर सरकार ने स्कूलों में प्राथमिक कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। सभी परिषदीय और निजी विद्यालयों ने शिक्षण की तैयारी की है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अधिकतर स्कूल प्रबंधन ने तीन स्तरों पर तैयारी की है। इसके तहत स्कूल में मास्क पहन कर ही आने वाले बच्चे को प्रवेश दिया जाएगा। गेट पर बच्चे की थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया होगी। कक्षा में उचित फासलों पर बैठाया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन इंटरवल और खेल के दौरान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें