फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में बढ़ाव जारी, खेत जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सरयू नदी में बीते एक पखवारे से निरंतर बढ़ाव जारी है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर खतरे के निशान से लगभग एक मीटर ऊपर पहुंच गया है। तटवर्ती गांवों के हजारों लोग दहशत में हैं। नदी और ताल का पानी ग्रामीण क्षेत्रों में कई फीट तक जमा होने से तटवर्ती गांवों की सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि और फसलें जलमग्न होकर खराब हो गई हैं।
विज्ञापन

नदी में पानी बढ़ने से हाहानाला राजभर बस्ती, गुलौरा, मठिया, तुर्तीपार, सहियां, बेल्थराबाजार, हल्दीरामपुर आदि ग्रामों में पानी का दबाव बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों को बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार की शाम नदी का जलस्तर 64.930 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 92 सेंटीमीटर ऊपर है। आयोग का कहना है कि जलस्तर में आधा-आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। बेल्थरा बाजार के गौतम बुद्ध घाट स्थित मंदिर और गुलौरा-मठिया शिवमंदिर बाढ़ के पानी से घिर गया है। डेंजर जोन में बसे गांवों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। निरंतर बढ़ाव से तटवर्ती गांवों के लोग भयभीत हैं। तुर्तीपार, हल्दीरामपुर, हाहानाला रेग्युलेटरों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। कोइली मुहान ताल, गौरी ताल घोसा से जुड़े गांवों में तबाही का मंजर हैं। उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां अलर्ट हैं। नदी की प्रकृति की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें