बलिया। पीएम आवास योजना के तहत पूर्व के वर्षों में अपात्र मिले लाभार्थियों से वसूली को लेकर विभाग तैयारी में है। बार बार नोटिस के बावजूद धनराशि जमा नहीं करने वाले 28 लाभार्थियों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
जिले में बीते छह वर्षों में जिले में कुल 47285 पीएम आवास का आवंटन किया गया है। अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2020-21 के पूर्व के सालों में कुल 155 लाभार्थी अपात्र मिले थे। लिहाजा इनके खिलाफ रिकवरी की कार्रवाई शुरू की गई। लेकिन 58 लाभार्थियों को कई बार नोटिस देने के बावजूद बतौर पहली किस्त 40 हजार की धनराशि वापस नहीं की है। हालांकि इसमें 31 लाभािर्थियों ने बताया है कि उसने पैसे का उपयोग आवास निर्माण में किया है लेकिन 28 लाभार्थियों ने न तो आवास निर्माण कराया है और न ही धन की वापसी ही है। विभाग अब 28 लाभार्थियों को आरसी जारी करने की तैयारी में है ताकि सरकारी पैसे की वापसी हो सके।
पूर्व के वर्षों में अपात्र मिले कुछ लाभार्थी बार-बार नोटिस के बावजूद धनराशि वापस नहीं कर रहे हैं। ऐसे लाभार्थियों से राजस्व विभाग के माध्यम से वसूली कराई जाएगी। - डीएन दुबे, पीडी, डीआरडीए, बलिया