फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनाः मछली पालकर बने आत्मनिर्भर, सरकार प्रति हेक्टेयर सात लाख रुपये देगी सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति के मत्स्य पालकों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जाएगी। योजना के तहत प्रति हेक्टेयर सात लाख रुपये की दर से सहायता राशि दी जानी है। धनराशि व उस पर अनुदान को प्राप्त कर लाभार्थी जहां आत्मनिर्भर बन सकेंगे, वहीं दूसरों को भी मत्स्य पालन के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकेंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में बलिया से करीब 12 आवेदकों ने आवेदन किया था। कोरोना के कारण धनराशि जारी न होने की वजह से उन्हें लाभांवित नहीं किया जा सका। शासन ने अब योजना के तहत पात्रों को लाभांवित करने को लेकर धनराशि भेज दी है। धनराशि प्राप्त कर वे जहां अपने व्यावसायिक दायरे को मजबूत बना सकेंगे, वहीं दूसरों को भी मत्स्य पालन के प्रति प्रेरित कर सकेंगे।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ा जाएगा
मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ा जाएगा। इससे वे मत्स्य पालन से जुड़ते हुए अपनी आय को और बेहतर बना सकेंगे। जिला मत्स्य अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मत्स्य पालन के लिए जिला स्तरीय समिति ने इस बार जो निर्धारण किया है उसके मुताबिक किसी भी मत्स्य पालक को प्रति हेक्टेयर दो लाख रुपये ऋण की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस धनराशि से बड़ी संख्या में मत्स्य पालक लाभांवित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें