फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस ने पकड़ा लूट और चेन स्नैचिंग का गैंग, रिकवरी सहायक निकला सरगना, दोस्तों को किराए के मकान में रखकर बनाता था प्लान

Sat, 18 Sep 2021 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

चेन स्नैचिंग का सरगना समाज कल्याण विभाग का रिकवरी सहायक निकला है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस और एसओजी ने सभी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले की कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने शनिवार को टाउन पॉलीटेक्निक कॉलेज गेट के पास से लूट और चेन स्नैचिंग के सरगना समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से लूट और चोरी के 22700 रुपये, तीन मोबाइल, एक बाइक, एक चेन बरामद हुई है। पकड़ा गया सरगना समाज कल्याण विभाग का रिकवरी सहायक है।

विज्ञापन


कोतवाली परिसर में शनिवार को सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपनी पहचान वरुण कुमार निवासी रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली जिला देवरिया, संजय वर्मा निवासी दुलहु थाना खुखुंदू जिला देवरिया, अनूप तिवारी निवासी रामनाथ थाना देवरिया कोतवाली जिला देवरिया, शांतनु द्विवेदी निवासी भटवलिया थाना कोतवाली जिला देवरिया बताया है। ये कुछ महीनों से थाना कोतवाली क्षेत्र में वारदातों को अंजाम दे रहे थे। सुबह टहलने निकलने वाली महिलाओं को निशाना बना रहे थे।

सीओ ने बताया कि चेन स्नैचिंग गिरोह का मुख्य सरगना वरुण कुमार जिला समाज कल्याण विभाग में रिकवरी सहायक के पद पर तैनात है। ये अपने साथियों को बुलाकर टैगोर नगर स्थित किराए के मकान पर रखता था। उनके साथ चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देता था। इसे बेचकर सभी आपस में पैसे बांट लेते थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अनूप तिवारी और शांतनु पर देवरिया में भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्र, एसओजी प्रभारी संजय सरोज, उप निरीक्षक राजीव कुमार पांडेय, उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उप निरीक्षक अजय यादव, उप निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह, हेड कांस्टेबल अनूप सिंह, हेड कांस्टेबल अतुल सिंह, कांस्टेबल विजय राय, राकेश यादव, धर्मेंद्र कुमार, शशि प्रताप सिंह, रोहित यादव आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें