सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां कौशल्या सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दहेज से असंतुष्ट होकर उनकी पुत्री तनुजा की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी है। तहरीर पर पुलिस ने सास शांति देवी, ससुर राजाराम सिंह, पति आकाश सिंह, ननद मुनी एवं ममता के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया।
बुधवार को थानाध्यक्ष आरएस नागर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी आमघाट मोड़ से कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने सास शांति देवी, ससुर राजाराम सिंह और पति आकाश सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं मामले में दो आरोपी ननद फरार चल रही हैं, जिनकी गिरफ्तारी के पुलिस दबिश दे रही है।