फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 43 केंद्रों पर होगी धान की खरीद-

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आज से 43 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू होगी। इसको लेकर विपणन विभाग तैयारियों में जुटा है। अबतक कुल 10647 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। हालांकि 7830 किसानों के दस्तावेजों आदि का सत्यापन अभी लंबित है और 57 किसानों को टोकन जारी किया गया है। इस वर्ष कुल 124400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। कुल 76 क्रय केंद्रों के सापेक्ष 43 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया जा चुका है जो आज से संचालित हो जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्वांचल के जिलों में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होती है। हालांकि पिछले साल प्रदेश सरकार ने 15 दिन पूर्व 15 अक्तूबर से ही धान की खरीद शुरू कराई थी लेकिन इस साल एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। इसको लेकर जिले में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2021-22 में कुल 76 धान क्रय केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य है और इसके सापेक्ष अब कुल 43 क्रय केंद्र निर्धारित कर लिए गए हैं जो एक नवंबर से संचालित हो जाएंगे। इसमें खाद्य विभाग के 22, पीसीएफ के 15, एफसीआई व मंडी समति के दो-दो क्रय केंद्र हैं। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए अब तक 10647 किसान पंजीकरण करा चुके हैं और पंजीकरण जारी है। लेकिन किसानों के दस्तावेज व खेत सत्यापन का कार्य काफी सुस्त है और अब तक 7830 किसानों का सत्यापन लंबित है। कुल 57 किसानों को क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया है। इसमें बांसडीह के 53 के अलावा सिकंदरपुर व सदर तहसील के दो-दो किसान हैं। अन्य तीन तहसीलों के किसानों के दस्तावेजों आदि का सत्यापन नहीं हो सका है।
-
एक नवंबर से जिले में क्रय केंद्रों का संचालन हो जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टोकन जारी वाले किसान संबंधित क्रय केंद्र पर धान बेच सकते हैं। किसान धान को सुखा कर ही केंद्र पर जाएं ताकि नमी को लेकर कोई दिक्कत न हो।-अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला विपणन अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें