फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव में झुलसे एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बघुड़ी गांव में बुधवार की सुबह हुई गैस सिलिंडर रिसाव से लगी आग में तीन झुलसे लोगों में नितिन राजभर पुत्र अवधेश राजभर की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रविवार को मौत हो गई। ज्ञात हो की बघुडी गांव में बीते बुधवार को गैस सिलिंडर में रिसाव होने के बाद पूरे कमरे में आग लग गई थी। जिसमें मां व दो बेटे लोगों के झुलसने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी पहुंचे। झुलसे लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सिकंदरपुर भेज दिया गया। सिकंदरपुर में भी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया था। जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां रविवार को नितिन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें