फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 21 दिनों में मात्र 24.583 एमटी हुई धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। बीते 21 दिनों में सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के कुल 11 क्रय केंद्रों पर 53 किसानों से अभी तक मात्र 24.583 एमटी धान की खरीद हो पाई है। इसमें सबसे अधिक 17 किसानों से 831 क्विंटल की खरीद सिकंदरपुर क्रय केंद्र ने किया है। जबकि कठौड़ा, देवकली और खेजुरी क्रय केंद्र पर एक-एक किसानों से धान खरीद की गई है।
विज्ञापन

कठौड़ा में 46.8 क्विंटल, खेजुरी में 36 क्विंटल और देवकली में मात्र 14.5 क्विंटल धान खरीदा गया है। इसके अलावा क्रय केंद्र पंदह ( बहेरी) पर 6 किसानों से 200 क्विंटल, एकईल में 10 किसानों से 468 क्विंटल, बरवा में तीन किसानों से 162 क्विंटल, नवानगर में 6 किसानों से 390 क्विंटल, सिवानकला और डूहा बिहरा में चार-चार किसानों से क्रमशः 160 और 150 क्विंटल धान की खरीद की जा सकी है।
सिकंदरपुर क्रय केंद्र पर तैनात विपणन निरीक्षक विकास यादव ने बताया कि नमी का मानक 17 प्रतिशत निर्धारित है। उससे अधिक नमी पाए जाने पर धान की खरीद नहीं की जाती है। किसानों को धान सुखा कर लाने का निर्देश दिया गया है। वहीं धान में धूल, गर्दा, खरपतवार की मात्रा 1 प्रतिशत तक अनुमन्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें