बलिया। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित कोचिंग के 18 अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर ली है। 45 अभ्यर्थियों ने परीक्षा फार्म भरा था।
उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड द्वारा 21 नवंबर को पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए अभ्युदय कोचिंग के जिला कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोचिंग के में वर्तमान में 180 बच्चे तैयारी कर रहे हैं। इनमें से 20 छात्र पिछले बैच के हैं। जबकि कुल छात्रों की संख्या में से एसएससी की तैयारी कर रहे करीब 45 छात्रों ने पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए फार्म भरा था और परीक्षा दी थी। इनमें से 18 छात्र लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल हुए हैं। इनमें तीन छात्राएं और शेष छात्र हैं। बताया कि सफल छात्र अब फिजिकल की तैयारी में जुट गए हैं।
जिला कोऑर्डिनेटर ने बताया कि सफल छात्रों में आनंद कुमार चौधरी, अंकेश कुमार, अमरजीत कुमार यादव, शैलेश कुमार पासवान, आलोक सिंह, आशीष शर्मा, शिव प्रताप बिंद, राजकुमार राजभर, साेनू यादव, त्रिभुवन चौधरी, बीरबल, विवेक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार प्रसाद, सौरभ कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, कुमारी अंजली, पिंकी पाल, कुमारी कल्पना आदि शामिल हैं।