फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंजी के पहरे में दम तोड़ती राजनीति देश में भूख एवं महंगाई को बढ़ावा दे रही है। कमरतोड़ महंगाई से कराहती जनता राष्ट्रीय कर्णधारों से सवाल पूछने लगी है कि पूंजी सत्ता सुख का साधन बनकर पूंतीपतियों को कब तक ताकत देती रहेगी। उक्त बातें पं. जवाहर लाल नेहरू के जयंती पर नगर के मिश्र नेवरी में कांग्रेस नेता रमाशंकर तिवारी ने कहीं।
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिश्रनेवरी, जमुआ, सहरसपाली तथा उदयपुरा आदि गांवों में पदयात्रा निकाल महंगाई का विरोध किया। इस मौके पर विनय पांडेय, पृथ्वीनाथ तिवारी, अभय गिरि, शुभम मिश्र, अंकित यादव, सिंटू सिंह, अनंत पांडेय आदि मौजूद रहे। मालगोदाम रोड स्थित वैदिक बाल विद्यालय में पं. जवाहर लाल नेहरू के जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक विजय कुमार सिंह ने कहा पं. नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत को अंग्रेजों के दास्ता से मुक्त करने में नेहरू की अहम भूमिका रही। इस मौके पर सविता सिंह, रीता देवी, रविंद्र सिंह, नीतू गुप्ता, धर्मेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। विशुनीपुर स्थित आईना संस्था की ओर से संगोष्ठी आयोजित की गई। सिकंदरपुरबस स्टेशन चौराहे पर स्थित जगन्नाथ चौधरी की प्रतिमा के पास जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई। अजय बहादुर राय, परशुराम खरवार, हृदयानंद पांडेय, मदन यादव ,अजीत पांडेय, देवेंद्र पांडेय, मनान सिंह, नियाज अहमद आदि लोग उपस्थित रहे। नगरा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में पदयात्रा निकाली। मलप से कोदई तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा से पूर्व नरही में पंडित नेहरू की जयंती मनाई। जिला महामंत्री धनंजय मिश्रा, दीपक सिंह, अतुल यादव, विशाल चौरसिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बेल्थरारोड में कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह यादव ने कहा कि आजादी के बाद पंडित नेहरू ने देश के विकास की आधारशिला रखी। कोकिल राम, अतुल प्रकाश सिंह यादव, लालूराम मिर्घा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें