फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर 1834 लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी पहली किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के नए लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त भेजने की तैयारी तेज कर दी गई है। जनपद के कुल 1,834 लाभार्थियों को एक क्लिक के जरिए मुख्यमंत्री की ओर से पहली किस्त की धनराशि भेजी जाएगी। पहली किस्त में आवास के निर्माण के लिए 50 हजार की धनराशि भेजी जाती है। पीओ डूडा ने आवास के नाम पर पैसे मांगने वालों को एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत धनराशि का आवंटन कुछ दिनों पहले किया गया था। शासन से धनराशि मिलते ही इसे लाभार्थियों के खाते में भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 16 अगस्त को एक साथ लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजेंगे। जनपद से कुल 1,834 लाभार्थियों की सूची अब तक तैयार कर ली गई है। इनके खाते में 50 हजार प्रति लाभार्थी के हिसाब से 9.17 करोड़ की धनराशि भेजी जाएगी। इसमें बांसडीह के 390, बैरिया के 140, मनियर के 138, रसरा के 153, रेवती के 297, सहतवार के 331 और सिंकदरपुर के 370 लाभार्थी शामिल हैं। पीओ डूडा अरविंद पांडेय ने बताया कि आवास के नाम कोई पैसा नहीं लिया जाता है। यदि कोई आवास के नाम पर पैसा मांगता है तो उसके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
जिले के 700 लाभार्थियों को भेजी गई दूसरी किस्त
बलिया। जनपद में निर्माणाधीन 700 आवासों के लिए के लिए दूसरी किस्त भी जारी की गई है। दूसरी किस्त में प्रत्येक लाभार्थियों को 1.50 लाख की धनराशि दी गई है। इस तरीके से 10.50 करोड़ की धनराशि भेजी गई है। लाभार्थियों को आवास निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें