फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान निर्माण दिवस पर ली कर्तव्यों के पालन शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान निर्माण दिवस पर विभिन्न विभागों की ओर से शुक्रवार को कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करने, संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने, देश की संप्रभुता अखंडता की रक्षा करने आदि की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एसपी राज करन नय्यर ने पुलिस कार्यालय में देश को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा नागरिकों को न्याय दिलाने आदि की शपथ दिलाई। जनपद न्यायाधीश विकार अहमद अंसारी की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय सभागार कक्ष में आयोजन हुआ। संचालन सर्वेश कुमार मिश्र ने किया। विकार अहमद अंसारी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए उनके योगदान के प्रति उपस्थित न्यायाधीशों को बताया। कहा कि हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। हिमांशु भटनागर, हुसैन अहमद अंसारी, अजय कुमार दिक्षित, गोविन्द मोहन व सुरेन्द्र प्रसाद आदि थे। द सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ता परिषद की ओर से संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश विकार अहमद अंसारी, विशिष्ट अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश हिमांशु भटनागर, बद्री विशाल दुबे, अंजनी पान्डेय, डॉ. निर्भय नारायण सिंह रहे। मुख्य वक्ता धर्म जागरण समन्वय के क्षेत्र प्रमुख अभय ने संविधान के निर्माण एवं उसके अनुरूप कार्य व्यवहार एवं उसकी प्रासंगिकता पर विचार करने की बात कही।
डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय, जिला प्रचारक सत्येन्द्र, सचिन, सहप्रांत कार्यवाह अरुण मणी, संतोष तिवारी आदि थे। नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रत्येक ब्लाक में भाषण प्रतियोगिता कराई गई। अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने की। मुख्य अतिथि सीओ सिटी भूषण वर्मा रहे। भाषण प्रतियोगिता में मोहम्मद आदिल विजेता रहे और क्विज में मोहम्मद आदिल प्रथम, माया द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। भूषण वर्मा ने युवाओं को जागरूक किया गया। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डूहा टोला नवानगर में बैठक हुई। अध्यक्षता प्रेम कमल शर्मा ने की। नरहेजी महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। व्याख्यानमाला एवं जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्या डॉ. सुशीला सिंह ने संविधान की महत्ता की जानकारी दी। डॉ. अम्बरीश कुमार सिंह ने संविधान के निर्माण की कहानी बताई। श्री स्वामीनाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय धर्मपुर काजीपुर के प्रांगण में शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें