फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब समूह की महिलाएं बांटेंगी सोलर होम लाइटिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) द्वारा गठित महिला समूहों के लिए अच्छी खबर है। समूह की महिलाएं अब सोलर होम लाइटिंग सिस्टम के दो उत्पाद बनाकर अपनी आमदनी बढ़ाएंगी। बाजार मूल्य से कम लागत में यह सिस्टम लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोगों के घर सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे। इसके साथ ही प्रदूषण मुक्त चूल्हा भी बांटेगी, जिससे महिलाओं को धुएं की पीड़ा से छुटकारा मिलेगा। महिलाएं बैंक से या एनआरएलएम विभाग से ऋण लेकर प्रेरणा उत्तम ऊर्जा केंद्र खोलेंगी और उसमें सोलर के सभी प्रकार के उत्पाद और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की बिक्री करेंगी। साथ ही खराबी आने पर वहीं उनकी रिपेयरिंग भी करेंगी।
विज्ञापन

कमीशन एजेंट के रूप में कार्य करेंगी महिलाएं
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं टेरी (ऊर्जा और संसाधन संस्थान) के संयुक्त तत्वाधान से प्रत्येक ग्रामीण घर तक सोलर होम लाइटिंग सिस्टम व धुआं रहित चूल्हा सब्सिडी पर प्रेरणा उत्तम ऊर्जा केंद्र के माध्यम से देने की पहल शुरू की गई है। प्रत्येक ब्लॉक में 10 महिलाएं इस कार्य को कमीशन एजेंट बनकर करेंगी, जिससे उनकी आमदनी होगी।
45 सौ रुपये में मिलेगा सोलर पैनल और बैट्री
इस सोलर होम लाइटिंग सिस्टम व धुआं रहित चूल्हा की कीमत 8000 रुपये है, लेकिन ग्रामीण घर को मात्र 4500 रुपये में महिलाएं बिक्री करेंगी। इस पूरे सोलर सिस्टम पर 3500 रुपये की टेरी संस्था की ओर से सब्सिडी है। सिस्टम के साथ एक सोलर पैनल 50 वाट, एक बैटरी 12 वोल्ट 20 एएच बैटरी चार्ज कंट्रोलर 5ए 12 वोल्ट, मोबाइल चार्जिगिं, तीन एलईडी बल्ब पांच वॉट, एक इंस्टालेशन किट, एक धुआं रहित चूल्हा मिलेगा।
विज्ञापन

महिलाओं को 500 रुपये तक मिलेगा कमीशन
एक सोलर सिस्टम की बिक्री करने पर समूह की महिला सदस्य को 250 रुपये से 500 रुपये तक कमीशन मिलेगा। सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ के सहयोग से सभी गांवों में प्रधान व पंचायत सचिव के माध्यम से घर-घर तक जागरूकता फैलाई जाएगी, जिससे हर घर में सोलर सिस्टम आसानी से पहुंचाया जा सके।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम विकास के प्रेरणा ओजस कार्यक्रम के तहत नया कार्य शुरू किया गया है। जिसका संचालन समूह की ही महिलाएं करेंगी। महिलाएं बैंक से या एनआरएलएम विभाग से ऋण लेकर प्रेरणा उत्तम ऊर्जा केंद्र खोलेंगी और उसमें सोलर के सभी प्रकार के उत्पाद और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की बिक्री करेंगी। - राजीव रंजन सिंह, जिला मिशन प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बलिया।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें