फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छेड़ी में आवासों की जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत अधिकारी के बीच का मामला गहराता जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर बृहस्पतिवार को अधिकारियों की टीम ने गांव पहुंच निर्माणादीन आवासों की जांच की। इस दौरान गांव में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

गांव में एक तरफ जहां ग्राम पंचायत अधिकारी और रोजगार सेवक की तहरीर पर मंगलवार की देर शाम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह सहित आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। वहीं, प्रधान प्रतिनिधि ने बुधवार को ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से स्थानांतरण के बावजूद भी प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का जियो टैग कर गलत तरीके से उनके खाते में धनराशि भेजे जाने की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की है। सीडीओ ने इसे संज्ञान में लेते हुए जांच के लिए पीडी देवनंदन दुबे को बृहस्पतिवार को मौके पर भेजा। इसके साथ ही एसडीएम बैरिया अभय सिंह और सीओ बैरिया राजेश कुमार त्रिपाठी स्थानीय ब्लाक पर पहुंच गए। गांव में परियोजना निदेशक ने लल्लू पासवान का बन रहे आवास को देखा। आरोप है कि लल्लू पासवान अविवाहित हैं। उसके पिता लालजी पासवान के नाम एक अन्य आवास भी बन रहा है। इसके बाद समसुद्दीन के आवास पर पहुंचे। बताया गया कि समसुदीन द्वारा अभी आवास बनाने की शुरुआत भी नहीं की गई है। आवास की दूसरी किस्त उनके खाते में चली गई है। परियोजना निदेशक ने शारदा देवी, उर्मिला देवी आदि के बन रहे आवास का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें