फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ओएमआर सीट पर परीक्षा देंगे नौवीं के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा नौ से ही अब छात्रों को ओएमआर सीट परीक्षा देने का हुनर सिखाएगा। इस संबंध में बोर्ड के सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को शैक्षिक सत्र 2021-22 में इसे अमल में लाने का निर्देश दिया है। अर्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षण डॉ. बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि कक्षा नौ के परीक्षा पैटर्न में हुए बदलाव के तहत अब प्रत्येक विषय की परीक्षा 70 अंक की होगी। इनमें लगभग 30 प्रतिशत अंकों (20 अंक) के बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। शेष 70 प्रतिशत अंकों के (50 अंक के) वर्णनात्मक प्रश्न होंगे। वार्षिक परीक्षा में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की ही भांति 70 अंक की लिखित परीक्षा होगी। इसके अलावा कक्षा 11 व 12वीं की अर्द्धवार्षिक, वार्षिक प्री बोर्ड परीक्षाओं में अंक विभाजन व्यवस्था पिछले वर्ष की भांति ही है। डीआईओएस डा. ब्रजेश मिश्र ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत बोर्ड द्वारा यह बदलाव किया गया है। नवंबर माह में अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 70 अंक की लिखित परीक्षा, फरवरी माह में प्री बोर्ड परीक्षा में 70 अंक की लिखित परीक्षा, पूरे सत्र में 30 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें