फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चल रहा था कोई कार्य, रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा शनिवार को मनियर ब्लॉक के जिगिरसड़ गांव में पहुंचे। पंचायत भवन पर बैठक कर गांव में चल रहे विकास कार्य व योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दिन कोई कार्य नहीं मिलने पर रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश बीडीओ को दिए। ग्रामवासियों से बातचीत कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिगिरसड़ में संचालित गो-आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि पशुओं के लिए हरा चारा भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता हो। वर्मी कंपोस्ट पिट का पिलर क्रैक होने पर नाराजगी व्यक्त की। ब्लॉक के जेई से रिपोर्ट मांगी, ताकि जिम्मेदार पर कार्रवाई हो सके। नाली के ऊपर लोहे की जाली लगवाने के लिए इस्टीमेट मांगा। पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि निकल रही खाद की बिक्री कराएं। जिगिरसड़ में बन रहे राजकीय पॉलिटेक्निक महिला छात्रावास के निर्माण कार्य को देखा। छत में जगह-जगह हल्के गड्ढे मिलने व नवनिर्मित पानी टंकी में रिसाव को देख नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें