फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद पार्टी ने केतकी सिंह को बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की हॉट सीटों में शुमार बांसडीह विधानसभा सीट को लेकर बना संशय रविवार शाम को समाप्त हो गया। एनडीए में शामिल निषाद पार्टी ने भाजपा नेत्री केतकी सिंह को इस सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अब केतकी सिंह का मुकाबला सपा प्रत्याशी एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, बसपा प्रत्याशी मानती राजभर और कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत पाठक से होगा।
विज्ञापन

बांसडीह विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को लेकर कई दिनों से संशय की स्थिति थी। गठबंधन की दशा में यह सीट निषाद पार्टी के खाते में जाने की चर्चाएं हो रही थी। रविवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद ने भाजपा नेत्री केतकी सिंह को विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। केतकी सिंह इस सीट से दो बार चुनाव लड़ चुकी हैं और दोनों ही बार दूसरे नंबर पर थीं। पिछले विधानसभा में बहुत कम मतों से वह पराजित हुई थी। अब वह लगातार तीसरी बार नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को चुनौती देंगी। केतकी सिंह के प्रत्याशी घोषित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें