नगर के मिश्रनेवरी स्थित संकल्प साहित्य संस्थान परिसर में आयोजित अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्म
- फोटो : BALLIA
बलिया। जब भी संकट की स्थिति हो तो तुरंत महिला हेल्पलाइन 1090 पर डायल करना चाहिए। यह बेहद कारगर है। यह बात अपराजिता 100 मिलियन स्माल्स के तहत सोमवार को मिश्र नेवरी स्थित संकल्प साहित्य संस्था में ‘महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन कितना कारगर‘ विषयक संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहीं।
छात्राओं ने बताया कि महिला हेल्पलाइन को कारगर है लेकिन जानकारी के अभाव में इसका लाभ ज्यादातर महिलाएं नहीं ले पा रही हैं। नगर व ग्रामीण स्तर पर 60 फीसदी महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी नहीं है। यही कारण है कि तमाम पीड़ितों को थाने का चक्कर काटना पड़ता है। जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षित महिलाओं के इसके प्रति जागरूकता पैदा करनी चाहिए। दो छात्राओं ने 1090 हेल्पलाइन से जुड़े अनुभव का साझा दो छात्राओं ने किया। कहा इसमें शिकायतकर्ता की गोपनीयता का ख्याल रखा जाता है। उत्पीड़न की स्थिति में इस पर बिना किसी खौफ व संकोच के डायल किया जा सकता है।