फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केंद्रों पर होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छह जुलाई को होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन, सुचितापूर्ण एवं शान्तिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में 11480 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। नोडल समन्वयक डॉ. अरविंदनेत्र पांडेय ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर जेएनसीयू की ओर से दो-दो आब्जर्वर की भी तैनाती की जाएगी। परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी जेएनसीयू के रजिस्ट्रार को बनाया गया है। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम को नोडल बनाया गया है। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा की पूरी तैयारी की गई हैष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें