नगर से सटे मिड्ढा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से नवोदय विद्यालय की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र-?
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिले के 15 केंद्रों पर शनिवार को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हो हुई। परीक्षा से कुल 4922 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 9400 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए वर्तमान सत्र में 9387 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। इतनी संख्या में पहली बार बच्चों के पंजीकरण कराने से परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना भी चपनौतीपूर्ण बना हुआ था। प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में परीक्षा जिले में 15 केंद्रों पर हुई। दिन में 11: 30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए सुबह 10:30 बजे से परीक्षार्थियों को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार केंद्रों पर प्रवेश दिया जाने लगा। पूर्वाह्न 11:30 बजे से दिन में 1:30 बजे तक कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा हुई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल तैनात रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा की निगरानी की। जवाहर नवोदय विद्यालय सिहांचवर के प्रधानाचार्य एसके मिश्रा और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुल 4465 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा में बाग लिया। 4922 बच्चे अनुपस्थित रहे।