फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एसडीएम से मिले नौरंगा के कटान पीड़ित, उठाईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। नौरंगा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को पत्रक दिया। पत्रक में कटान से उत्पन्न समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों पर एसडीएम से वार्ता की। सरकारी रिकॉर्ड में 134 लोगों को गृह अनुदान प्राप्त हुआ है, जबकि वहां 146 लोगों का आशियाना गंगा में विलीन हुआ है। क्षेत्रीय लेखपालों ने मनमानी करते हुए 12 कटान पीड़ितों का नाम छोड़ दिया है।
विज्ञापन

कुछ कटान पीड़ित ऐसे भी हैं जिनका परिवार यहीं रहता है पर वह बाहर रहकर नौकरी करते हैं, जिसके कारण गृह अनुदान की लिस्ट में उनका नाम नहीं है। उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर व ग्रामीणों को भरोसा दिया कि सभी प्रकरणों की जांचकर समुचित समाधान किया जाएगा। इसी क्रम में पूर्व प्रधान ने राशन किट वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि लेखपाल रात में राशन किट उपलब्ध करा दे रहे हैं, जबकि पात्र लोग अभी भी राशन से वंचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें