पीएफ सहित अन्य मांगों को लेकर नपा कार्यालय का ताला बंद कर धरना देते कर्मचारी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा के 27 अप्रैल को दिए आश्वासन को पूरा नहीं करने पर शुक्रवार को नगर पालिका के कर्मचारियों तालाबंदी कर दी। चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी ने कर्मचारियों को दिए गए आश्वासन को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की गुजारिश की है।
नपा के लेखाकार राघव मिश्र ने बताया कि शासन की ओर से धनराशि आहरित होते ही सभी कर्मचारियों के पीएफ, पीएफएमएस, बीमा आदि से जुड़ी राशि खाते में प्रषित कर दी जाएगी। नपा कर्मियों के बकाया देयकों के अलावा कर्मचारियों के भविष्य निधि की धनराशि का कथित तौर पर ठेकेदारों को भुगतान करने की जांच के अलावा सेवा निवृत्त कर्मचारियों का पेंशन पीएफएमएस (ऑनलाइन) सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने, स्थायी कर्मचारियों का पीएफ, एनपीएस, सामूहिक बीमा, एलआईसी इत्यादि की कटौती कर लगभग 08 माह से उनके खाते में न जमा करने के दोषियों के खिलाफ कारवाई करने समेत जलकल विभाग में कराये गये सम्पूर्ण कार्यों की जाँच हो और समरसेबुल पम्म लगाने के बाद भीटी मोटर गायब होने आदि की जांच की मांग को लेकर आंदोलित थे। तब नपा प्रशासन ने मामले का 15 दिन में निस्तारण करने और जाँच कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित अवधि में न तो मांगें पूरी हुई और न ही जांच कराई गई। हड़ताल करने वालों में मुख्य रुप से लक्ष्मीशंकर पांडेय, अशोक सिंह, भारतभूषण मिश्र, मोहन प्रसाद, शंभू रावत, विशेश्वर, अर्चना राय, पूनम पांडेय, कल्पना पांडेय, राजाराम रावत, मनोरमा, अनिल सिंह, संतोष आदि शामिल रहे।