सिकंदरपुर कस्बा स्थित निरीक्षण भवन का निरीक्षण करते जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी साथ में अन्य
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने शुक्रवार को सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, नगरा व रसड़ा स्थित निरीक्षण भवनों का निरीक्षण किया। सिकंदरपुर डाकबंगले में अव्यवस्था देखकर नाराजगी जताई और अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी से चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने पांच निर्माणाधीन सड़कों का भी हाल जाना।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि जिला पंचायत की जो भी संपत्ति है, उसका रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण भवनों की हालत हमेशा बेहतर रखी जाए। यह भी सुनिश्चित कराई जाए कि इसमें अधिकृत लोगों का ही प्रवेश हो। सड़कों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस बात का भी ख्याल रखा जाए कि समय सीमा के अंदर प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य पूर्ण हो जाएं। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह, अभियंता राकेश कुमार राय, लिपिक राजीव सिंह व संबंधित जेई साथ थे।