फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने फ्रीडम रन में लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देशभर में 13 अगस्त से दो अक्टूबर तक फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नेहरू युवा केंद्र की ओर से शहर के शहीद स्मारक पार्क से सुबह आठ बजे से फिट इंडिया फ्रीडम रन और गंगा रैली का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. गणेश पाठक ने की।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि केंद्र से संबंध सक्रिय युवा मंडलों से 200 युवाओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। युवाओं को अमृत महोत्सव और फिट इंडिया फ्रीडम रन से संबंधित शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम इस सप्ताह में जनपद में 75 गांव में किया गया। इसमें पांच हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने फ्रीडम रन में हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रगान की प्रस्तुति हुई। रविंद्र सिंह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, शिव कुमार सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद, क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, सीओ भूषण वर्मा उपस्थित रहे। सीओ सिटी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया गया। 200 प्रतिभागियों ने हाथ में तिरंगा लेकर शहीद स्मारक से कुंवर सिंह चौराहा और वापस शहीद स्मारक तक की दूरी तय की। डॉ. गणेश पाठक ने युवाओं से स्वतंत्रता के सेनानियों के प्रति सम्मान बनाए रखने हेतु युवाओं को प्रेरित किया। अतुल सिन्हा ने युवाओं को खुद को स्वस्थ तथा अपने परिवार दोस्तों सहयोगियों और समुदाय को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया। सलभ उपाध्याय, नवीन कुमार सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद, जीआईसी और जीजीआईसी के छात्र छात्राओं, कुमार अभिषेक, नंदिनी सिंह, प्रिया, आशुतोष यादव, सोनू लाल रहे। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम की एनएसएस इकाई ने फ्रीडम रन का आयोजन किया। डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रन का आयोजन महाविद्यालय से महुलानपार स्थित नहर तक एवं वापस में महाविद्यालय तक दौड़ हुई। श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कालेज की एनएसएस इकाई ने भी फ्रीडम रन का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. ओपी सिंह और साहेब दुबे ने हरी झंडी दिखाई। डॉ. अनिल कुमार और डॉ. विवेक सिंह, धीरेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें