फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरा बरामद करने पर 5100 का पुरस्कार देंगे सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पंचायत मनियर के चांदुपाकड़ के वार्ड 12 निवासी लक्ष्मण राजभर व कन्हैया राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख किया है कि उन्होंने अपनी जीविका चलाने के लिए बकरा पालन किया था। शुक्रवार की रात अपने बकरे को अपने दरवाजे पर बांधकर सो गए। शनिवार की सुबह जब नींद खुली तो दरवाजे पर बकरों को नहीं देख अवाक रह गया।
विज्ञापन

सभासद इफ्तेखार अहमद के मकान में लगा सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा गया तो चार पहिया वाहन से पहुंचे चोरों द्वारा बकरा चोरी को अंजाम दिया गया है। पीड़ितों ने सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बकरा को बरामद कराने व चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। वहीं वार्ड के सभासद इफ्तेखार अहमद ने बकरा बरामद व चोरों को गिरफ्तार करने पर पुलिस टीम को 5100 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस बाबत एसआई गुरू प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी है। पीड़ित से तहरीर नहीं मिली है। चोरी के संबंध में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें