फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिजली का मीटर बदलवाने और भार बढ़वाने के लिए पहंुचे ज्यादा लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बिजली निगम की तरफ से बृहस्पतिवार को लोगों की बिजली से संबंधित शिकायतों को निपटाने के लिए मेगा कैंप का आयोजन चारों विद्युत वितरण खंडों पर किया गया।
विज्ञापन

इसमें पहंुचने वाले लोगों में मीटर बदलवाने के लिए सबसे ज्यादा लोग पहंुचे। 179 मामले मीटर बदलने के आए, जिसमें से 25 मीटर तत्काल बदले गए। इसके बाद भार वृद्धि् के 110 मामलों में से 98 का तुरंत निवारण हुआ।
कैंप में बिजली बिल समेत अन्य समस्याओं के 462 मामले प्रस्तुत हुए। 181 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया। 673 उपभोक्ताओं ने 50 लाख का बकाया बिल जमा किया। उपभोक्ताओं की शिकायत में 179 मामले मीटर बदलने के आए, जिसमें से 25 मीटर तत्काल बदले गए।
विज्ञापन

नए कनेक्शन के 113 मामलों में से 37 का निस्तारण त्वरित हुआ। विद्युत वितरण खंड बलिया पर देर शाम तक एक्सईन इं. नरेश कुमार के नेतृत्व में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। अधीक्षण अभियंता इं. लाल सिंह ने बताया कि 19 जुलाई तक मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा।
अधिक से अधिक उपभोक्ता अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। बताया कि अभी तक जितने मामले आए हैं, इन सभी का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
बैरिया। बिजली बिल में तमाम खामियों को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बैरिया विद्युत उपकेंद्र में मेगा शिविर लगाया गया। 72 से अधिक उपभोक्ताओं ने नए संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, बिजली चोरी, राजस्व निर्धारण और बकाया बिल जमा करने से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने के लिए पहुंचे। एसडीओ हंसराज यादव ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगेगा।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत वर्ष 2024-25 के डिफाॅल्टर उपभोक्ताओं के लिए यह सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें