फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लंबित विवेचनाओं के निपटारे में लाएं तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस लाइन के सभागार में अपराध समीक्षा की बैठक हुई। एसपी ओमवीर सिंह ने सभी थानों पर लंबित विवेचनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी ली। ऐसे मामलों में निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समस्त थानों पर वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग के निर्देश दिए।
अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारी द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पूर्व त्रिपाठी आरडी त्रिपाठी हाल में सैनिक सम्मेलन हुआ।
जिसमें एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश। इस मौके पर एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा, एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सभी सीओ शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें