उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। कोई आरोपी व संरक्षणकर्ता नहीं बचेगा। परिवार के लिए जो भी हो सकेगा निजी व शासन स्तर से मदद कराई जाएगी। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि हम सभी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। बलिया में अपने को गांधी कहने वाले कुछ जनप्रतिनिधि आरोपियों (हत्यारों) को बचाने में मदद कर रहे हैं। आरोपियों के साथ ऐसे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसी राजनीति समाज के लिए खराब व निंदनीय है।
विधायक केतकी सिंह ने कहा कि सोमवार को आजमगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ से घटना पर विस्तृत बातचीत हुई। हम सभी पीड़ित परिवार के साथ हैं। शलभमणि त्रिपाठी ने स्व. रोहित पांडेय के पिता दीपन पांडेय तथा भाई राजेश पांडेय से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल, प्रधान रंजन पांडेय, लल्लन पांडेय, अनिल तिवारी, खड़ग तिवारी, मकसूदन पांडेय, नन्हें मिश्र आदि मौजूद रहे।