फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित हत्याकांड में गरजा बुलडोजर: CM की फटकार पर की गई कार्रवाई, दिनदहाड़े हत्या की वारदात को दिया था अंजाम

Tue, 23 Jul 2024 04:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में बुलडोजर एक्शन के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा है। वर्चस्व में हुए रोहित हत्याकांड में सीएम की फटकार के बाद अपराधियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
बलिया में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली गेट के सामने दिनदहाड़े रोहित पांडेय की हुई हत्या के मामले में सीएम की फटकार के बाद मंगलवार को पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अमला सक्रिय नजर आया। पुलिस ने जहां 25 हजार के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं नामजद आरोपियों के घर पर प्रशासन का बुलडोजर भी गरजा। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर निर्माण होने के कारण दो आरोपियों के मकानों पर कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन




यह है पूरा मामला
बीते शनिवार को बांसडीह कोतवाली गेट के सामने वचर्स्व की जंग में युवाओं के एक गैंग ने एक अन्य युवक रोहित पांडेय पर हमला कर दिया था। धारदार हथियारों से उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने प्रकरण में तहरीर के आधार पर सात लोगों को नामजद किया था। इसके अलावा कुछ अज्ञात पर भी एफआईआर हुई थी। सोमवार को आजमगढ़ में हुई समीक्षा बैठक में विधायक केतकी सिंह उक्त मामले से सीएम को अवगत कराया था। आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने का मुद्दा भी उठाया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बलिया में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने इस पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर क्षेत्र के युवाओं ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था। इस पर पुलिस ने पहले सभी नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। सीएम की फटकार के बाद पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया।

25-25 हजार के दो इनामी अंकित यादव पुत्र शुकुल यादव निवासी दरांव और ओमप्रकाश यादव उर्फ प्रकाश यादव पुत्र रमेश यादव निवासी पिंडहरा को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी एवं सीओ बांसडीह प्रभात कुमार के नेतृत्व में भारी फोर्स के साथ दो बुलडोजर आरोपियों के घर पहुंचे। फरार चल रहे मुख्य आरोपी रोहित यादव राइडर और शेखर यादव के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें