फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में जीआरपी के पास स्वयं पहुंचा लापता किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
12 नवंबर की शाम घर से साइकिल से निकले किशोर मुंबई में कुर्ला टर्मिनल पर शनिवार की शाम जीआरपी के पास स्वयं पहुंचा और आप बीती बताई। जिसके बाद जीआरपीएफ ने किशोर के बताए नंबर पर उसके पिता मुरलीधर को फोन बात किया। इसके बाद मुरलीधर की बहन जो कुर्ला से थोड़ी दूरी पर अपने पति के साथ रहती है, उसको बुलाकर सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड नंबर पांच ब्रह्मी बाबा नगर निवासी मुरलीधर गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता जो कक्षा आठवीं का छात्र था। वह 12 नवंबर की शाम पांच बजे लापता हो गया था। शनिवार की रात मुंबई कुर्ला टर्मिनल पर बालक जीआरपी के पास स्वयं पहुंचा और आपबीती सुनाई। किशोर के कथनानुसार 12 नवंबर को दो अज्ञात व्यक्ति उसके चाचा का पता पूछने लगे और उसका घर दिखाने को बोले। इसके बाद मैं आगे आगे चलने लगा और पीछे-पीछे वह चलने लगे। इस दौरान एकांत व अंधेरा पाकर उन लोगों ने उसे कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया। 13 नवंबर की रात करीब दो बजे कल्याण जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उसे होश आया तो वह अपने को ट्रेन में पाकर सब समझ गया। उसके होश आने पर दोनों अज्ञात व्यक्ति उसे फिर बेहोश करना चाहे, लेकिन वह एक व्यक्ति के हाथ को दांत से काटकर वहां से भाग निकला। लेकिन ट्रेन चलने के कारण वह एक सीट के नीचे छुप गया और जब ट्रेन कुर्ला टर्मिनल रुकी तो ट्रेन से उतर कर सीधे भागकर जीआरपी के पास पहुंचा और सब कुछ बता दिया। जीआरपी ने किशोर के पिता से संपर्क कर बताया कि आपका पुत्र का अपहरण हो गया था, जो कुर्ला टर्मिनल पर हमें प्राप्त हो गया है। अगर कोई आपका सगा संबंधी यहां रहता हो तो बताएं, अन्यथा आप स्वयं आए। चूंकि मुरलीधर गुप्ता की बहन कुर्ला से थोड़ी दूर पर ही अपने पति के साथ रहती है। वह लोग आकर रविवार की सुबह लापता किशोर कृष्णकांत को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें