बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के श्रीपुर मठिया पानी टंकी के पास सोमवार दोपहर गजियापुर निवासी राजेंद्र यादव को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मृतक के छोटं भाई राजेश यादव ने गांव के ही गोपाल यादव, आजाद यादव, राजू यादव पुत्रगण दीन दयाल यादव तथा बबलू पटेल पुत्र श्याम सुंदर पटेल निवासी सलेमपुर मठिया के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में चारों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दे रही है।