फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की का ग्रिल उखाड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव में शनिवार की रात खिड़की का ग्रिल उखाड़ चोरों ने लाखों रुपये के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हलचल की आवाज सुन परिजनों के जागने पर चोर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

माल्देपुर गांव निवासी छठ्ठू राय के परिवार के सदस्य सोने चले गए थे। रात में चोरों ने मकान के पीछे चारपाई लगाकर कमरे की खिड़की पर लगे ग्रिल को उखाड़ दिया। दरवाजा अंदर से बंद कर आलमारी तोड़ उसमें रखे सोने के गहने, कीमती कपड़े व नकदी चुरा ली। हलचल होने पर घर की महिलाओं की नींद खुल गई। कमरा अंदर से बंद देख उनके होश उड़ गए। महिलाओं के चिल्लाने पर चोर भाग निकले। परिजनों ने काफी छानबीन किया, लेकिन उनका कोई अता पता नहीं चल सका। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें