फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान, नवंबर में थी बेटी की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली के बागीचे में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शौच के लिए निकली महिलाओं ने पेड़ से शव को लटकते देख शोर मचाया। आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पुत्री की शादी नवंबर में ही है।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली निवासी गणेश ठाकुर (48 ) का शव गांव से बाहर बगीचे में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। शौच के लिए निकली महिलाओं ने शव को देखर शोर मचाया तो लोगों को जानकारी हुई। किसी ने गड़वार पुलिस को सूचना दी।मृतक की बेटी की शादी नवंबर माह में ही थी। अब बेटी के हाथ कैसे होंगे पीले इसको लेकर सबको चिंता सता रही थी। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें