पेट्रो पदार्थो के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते सम
- फोटो : BALLIA
बलिया। समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने बुुधवार को पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष जलालुद्दीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रो पदार्थों के मूल्य में वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर बैलगाड़ी पर सवार को नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस तथा सरसों तेलों के दामों बेतहाशा वृद्धि होने के चलते आमजन में त्राहि-त्राहि मची हुई है। इस महंगाई से छात्र और किसान भी परेशान है लेकिन सरकार के कानों पर जू तक नहीं रेंग रही है। महंगाई के चलते आम लोगों का सब्र का बांध अब धीरे-धीरे टूट रहा है। उन्होंने मांग की कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों तेल की कीमत वर्तमान दर का आधा किया जाए। कहा कि यदि समय रहते महंगाई पर काबू नहीं किया गया तो समाजवादी छात्रसभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी केंद्र व प्रदेश सरकार की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में सछास के प्रदेश सचिव मनन दूबे, अटल पांडेय, दयाशंकर यादव, संतोष, सन्नी, बालजीत, अंकित, विमल यादव, वीरा, सोनू यादव,अरमान पासवान, मोहन, सर्वजीत कन्नौजिया, प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश आजाद, प्रवीण सिंह, सूरज आदि शामिल रहे।