फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना के पास मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के नन्दपुर गांव निवासी 50 वर्षीय अधेड़ की बृहस्पतिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को शव मिलने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नन्दपुर गांव निवासी हरेंद्र पांडेय (50) बृहस्पतिवार की शाम हल्दी चट्टी से पैदल घर जा रहे थे। इसके बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा। परिजन भी घर नहीं पहुंचने पर उनकी खोजबीन की। आसपास पता लगाया, लेकिन उनका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह हल्दी थाने से 50 मीटर दूरी पर शव मिला। जानकारी होने पर परिजनों समेत ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हरेन्द्र के दो लड़के व दो लड़की हैं। इसमें एक लड़की की शादी हुई है। प्रथम दृष्टया गिरने से मौत की बात कही जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें