बलिया। जिला कृषि रक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को अलग अलग क्षेत्रों में कीटनाशक व बीज दुकानों पर छापामारी की गई। कुल 11 दुकानों से कीटनाशक के चार व बीज का पांच सैम्पल लिया गया। तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
बाजारों में कीटनाशक व बीज की गुणवत्ता को लेकर शुक्रवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानंदा व अपर कृषि रक्षा अधिकारी शैलेश कुमार की टीम ने कीटनाशक व बीज दुकानों पर छापामारी की। टीम ने सोहांव ब्लॉक के चितबड़ागांव से भरौली के बीच 11 दुकानों की जांच पड़ताल की। तीन दुकानदारों के कागजात अधूरा मिलने पर अधिकारियों ने दुकानदार को नोटिस देते हुए तीन दिनों में जवाब मांगा है।