भीमपुरा क्षेत्र में कई सालों से धान क्रय-विक्रय केंद्र न बनाए जाने को लेकर बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के भीमपुरा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व कई किसान नेता बेल्थरारोड एसडीएम सर्वेश यादव को ज्ञापन देकर तत्काल प्रभाव से केंद्र बनवाने की मांग की है। जिस पर एसडीएम ने पुन: क्रय केंद्रों को संचालित करने का आश्वासन दिया है।
विगत वर्षों में इब्राहिमपट्टी, अवराई खुर्द, जजौली, बरौली आदि स्थानों पर किसानों की उपज बेचने के लिए क्रय केंद्र बनाए गए थे, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते वह बंद हैं। जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। मनोज मिश्रा ने बताया कि सूबे की सरकार द्वारा हर गांवों में चलाए जा रहे किसान चौपाल के दौरान किसानों द्वारा निर्धारित मूल्य पर अपनी उपज को बेचने के लिए जोरदार मांग उठाई जा रही है। लेकिन क्रय केंद्र न होने के चलते किसान अपनी उपज को साहूकारों के हाथों में औने पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र गुप्ता, खड़क सिंह, राणा प्रताप सिंह, चिंटू सिंह, जमीदार सिंह आदि रहे।