आरोप है कि मायके वालों से मिलने तक नहीं देते थे। 20 दिन पहले प्रियंका का भाई अनूप कुमार उससे मिलने मानगढ़ पहुंचा था, लेकिन ससुराल के लोगों ने मिलने नहीं दिया। अनूप अपनी बहन से मिले बिना वापस लौट गया।
मृतका के पति पप्पू केरल में जेसीबी का ड्राइवर है और वह केरल में ही रहता है। वह भी अपने पत्नी से बातचीत नहीं करता था। रविवार की सुबह में प्रियंका का शव पंखे के हुक से लटकता मिला। पड़ोसियों ने इसकी खबर मोबाइल से प्रियंका के मायके में दी। मायके वाले मौके पहुंच गए। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मृतका की मां उमरावती देवी, पिता लक्ष्मण चौधरी और भाई अनूप कुमार ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए प्रियंका के सास, ससुर व जेठानी ने हत्या कर दी है। रेवती पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इस बाबत एसएचओ रेवती यादवेंद्र प्रताप पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अगर मायके के लोग तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।