हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती में हुई गोपालजी प्राइज मनी दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों एथलीटों ने भाग लिया। वाराणसी के मनीष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गड़वार अतुल प्रताप सिंह ने विजेताओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती ग्राम सभा में 5000 मीटर की गोपालजी प्राइज मनी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन गोपाल आईटीआई की ओर से किया गया। उद्घाटन सजपा प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह और हनुमानगंज चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। दौड़ प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और बिहार से आए एथलीटों ने भाग लिया। वाराणसी के मनीष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय विजेता मऊ के मनीष राजभर रहे। तृतीय स्थान पर बलिया के नीतीश कुमार ने कब्जा जमाया। प्रथम विजेता को 5100 रुपये नगद तथा मेडल, द्वितीय को 3100 रुपये मेडल और तृतीय को 1500 रुपये तथा मेडल मिला। अन्य 21 विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। अनिल कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए दौड़ना अति आवश्यक है। कोरोना काल ने हम सबको स्वस्थ शरीर के महत्व से अवगत कराया है। अध्यक्षता राजू राय ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका हरेंद्र और अजीत सिंह ने निभाई। राजाबाबू राय, भोला राय, टाइगर तिवारी, कुणाल सिंह, दीपक यादव, शेषनाथ राय, अशोक यादव, रितेश तिवारी, परमिंदर तिवारी, अजय यादव उपस्थित रहे।