फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में दर्दनाक हादसा:पिकअप से जोरदार टक्कर के बाद बोलेरो के उड़े परखच्चे, 2 की मौत; 5 लड़ रहे जिंदगी से जंग

Thu, 01 Feb 2024 01:53 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।

सार

सड़क हादसा नगरा मार्ग पर बिड़हरा गांव के पास हुआ। पिकअप और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। जिसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
Ballia accident news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के नगरा मार्ग पर गुरुवार की सुबह बिड़हरा ग्राम के समीप बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, बोलेरो सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मार्ग से गुजर रहा बालक दुर्घटना की चपेट में आने से जीवन-मौत के बीच जूझ रहा है। सीएचसी से सभी घायलों को गंभीर स्थिति में  जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मऊ जिले के मर्यादपुर (डुमरी) से बोलेरो पर सवार चालक समेत आधा दर्जन लोग बक्सर में किसी रिश्तेदार की हुई मौत में पुछार करने के लिए नगरा मार्ग होकर जा रहे थे। इस दौरान नगरा की ओर से तेज गति से मुर्गी लदी पिकअप कोहरे के चलते विपरीत दिशा से जा रहे बोलेरो से टकरा गई। पिकअप और बोलेरो की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। 

चालक सूर्यकेश राजभर (55) पुत्र रामरूप निवासी महुई थाना मधुबन (मऊ) की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। बोलेरो पर सवार बिंदा देवी (40) पत्नी महातम, अनिल कुमार (50), गीता देवी (48) पत्नी अनिल, रामबाबू (50) और महातम (45) घायल हो गए। साइकिल सवार उभाव थाना क्षेत्र के बिड़हरा गांव निवासी सूरज (12) पुत्र वीरेंद्र घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां बिंदा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरज व गीता देवी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद मुर्गी लदी पिकअप लेकर चालक भाग निकला। घायलों की हालत की चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें