पुलिस के अनुसार, बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (18) को दिलशाद नाम का युवक जिला मुख्यालय स्थित कचहरी में शादी के पंजीकरण के लिए बुर्के में लेकर पहुंचा था।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में धर्म छिपाकर शादी करने पहुंचे दो समुदायों के युवक-युवती के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को युवती के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को फास्ट ट्रैक अदालत में पेश किया गया था। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बयान दर्ज कराए गए हैं। मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (18) को दिलशाद नाम का युवक जिला मुख्यालय स्थित कचहरी में शादी के पंजीकरण के लिए बुर्के में लेकर पहुंचा था। कचहरी में मौजूद हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने शक के आधार पर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी थी।
उन्होंने लड़की को नाबालिग बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। इस पर युवक फरार हो गया था। युवती को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। युवती के पिता ने आरोपी दिलशाद पर बहला-फुसला कर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।