रसड़ा क्षेत्र के फुलेहरा स्मारक शिक्षण संस्थान के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालते छात्?
- फोटो : BALLIA
बलिया। स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मतदाता जागरुकता प्रभात फेरी नवानगर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रसड़ी के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई। प्रभात फेरी विद्यालय से प्रारंभ होकर विभिन्न गांव और कस्बों में गई। बच्चों ने स्लोगन और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताया मतदान हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने बच्चों को संविधान के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में बताते हुए कहा कि मतदान करना भी हमारा कर्तव्य है। अत: जिन लोगों की भी आयु 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है उन लोगों को मतदान करने के लिए अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य पंजीकृत कराना चाहिए। विद्यालय में स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों को शपथ भी दिलाई।
उधर, प्राथमिक विद्यालय भीमहर, नवानगर, बलिया में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
रसड़ा क्षेत्र के कमतैला स्थित श्रीमती फुलेहरा स्मारक शिक्षण संस्थान के छात्रों ने मतदाता रैली निकाल कर अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। रैली को उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह, तहसीलदार प्रभात सिंह, प्रबंधक गोविंद नरायण सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। छात्र हाथों में तख्तियां लेकर अपने स्लोगन के के साथ क्षेत्र भ्रमण कर मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। रैइस मौके पर राजस्व निरीक्षक विक्रम बहादुर सिंह, आशुतोष पांडेय, जयश्री यादव, प्रेमचंद व सुधाकर सिंह आदि रहे।