फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को नुकसान, कई सीटों पर पिछड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव-2022 में भले ही भाजपा ने लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने में कामयाबी पाई है, लेकिन जनपद में भाजपा को काफी नुकसान हुआ है। पिछली बार पांच विधानसभा सीटें जीतने वाली भाजपा ने अपनी तीन विधानसभा सीटें गंवा दी है। सपा गठबंधन की तीन सीटों का लाभ हुआ है। बसपा ने अपनी एक मात्र सीट बरकरार रखी है। फेफना विधानसभा से पार्टी के कद्दावर मंत्री उपेंद्र तिवारी के साथ ही बैरिया से राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला चुनाव हार गए हैं। बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह सिर्फ वोटकटवा साबित हुए और तीसरे नंबर पर रहे। सिकंदरपुर से भाजपा विधायक संजय यादव हार गए हैं। दोपहर तक बेल्थरारोड विधानसभा से बढ़त बनाने वाले भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम भी चुनाव हार चुके हैं। रसड़ा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी उमाशंकर सिंह लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। सपा के कद्दावर नेता एवं में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी भी चुनाव हार गए हैं। भाजपा के हाथ सिर्फ बलिया नगर और बांसडीह विधानसभा लगी है।
विज्ञापन

बलिया। जनपद में सात विधानसभा सीटों पर मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। देरी के कारण पहला रुझान साढ़े नौ बजे के बाद मिलना शुरू हुआ। सात विधानसभा सीटों में छह पर सपा और भाजपा गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दी। रसड़ा विधानसभा सीट बसपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक उमाशंकर सिंह अपनी सीट बचाते हुए हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे। उन्होंने सुभासपा के महेंद्र चौहान को ---- को हराया। फेफना विधानसभा सीट पर भाजपा के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी को करारी शिकस्त मिली है। उन्हें सपा के संग्राम सिंह यादव ने 19354 मतों से हराया। बलिया नगर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने जनपद में सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए सपा के नारद राय को 26239 मतों से हराया। बैरिया विधानसभा में भाजपा के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को भी करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें सपा के जयप्रकाश अंचल ने 12951 मतों से हराया। पूर्व विधायक एवं वीआईपी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह 28615 मतपाकर तीसरे स्थान पर रहे और भाजपा को हराने में प्रमुख भूमिरका निभाई। बांसडीह विधानसभा में सपा के कद्दावर नेता एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिले में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री केतकी सिंह ने उन्हें 21134 मतों से हराया। सिकंदरपुर विधानसभा में भाजपा विधायक संजय यादव को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें सपा के पूर्व मंत्री मोय जियाउद्दीन रिजवी ने 11855 मतों से हराया। बेल्थरारोड सुरक्षित विधानसभा पर सुभासपा के हंसू राम ने भाजपा के छट्ठू राम को 5514 मतों से हराया। जीत के विजयी प्रत्याशियों को संबंधित आरओ ने जीत का प्रमाण-पत्र दिया। जीत के बाद प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूल-मालाओं और अबीर-गुलाब से लाद दिया। विजयी प्रत्याशियों की ओर से विजय जुलूस भी निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें