Lok Sabha Election: सिर पर भूसा और हाथ में अनाज लेकर डीएम कार्यालय में पहुंचे इस किसान को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। किसान का अप्लीकेशन पढ़कर डीएम हंसने लगे। वहीं, किसान नवीन राय ने कहा है कि मैं चुनाव लड़ने के लिए मजबूत प्रत्याशी हूं।
बलिया के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार अपने ऑफिस में बैठकर जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। इसी बीच, एक व्यक्ति सिर पर बोरी में अनाज और भूसा लेकर उनके सामने पहुंच गया। इस दौरान फरियादी ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं का एक पत्र सौंपा। जिसे पढ़कर जिलाधिकारी अपनी हंसी को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
सामने खड़े पटखौली निवासी नवीन कुमार राय, जो अपने आप को अनपढ़ गवार किसान बताते हैं। सिर पर भूसा और हाथ में अनाज लेकर डीएम के पास आए थे। लोकसभा चुनाव लड़ने की अनुमति मांगने लगे। इसके पूर्व उन्होंने वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान भी गधे पर सवार होकर नामांकन करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। जिस पर पुलिस कर्मियों ने इनको चुनाव में गधे पर सवार होकर न जाने को कह कर वापस कर दिया था। इसके बाद उन्होंने पैदल ही अपना नामांकन किया था। लेकिन उनका पर्चा खारिज हो गया था।
अपने आप को अनपढ़ गवार किसान बताने वाले नवीन राय ने के पत्रक पढ़ते समय डीएम मुस्कुराते रहे। उन्होंने कहा कि भूसा गौशाला में भिजवा दो। अनाज की व्यवस्था की जाएगी और आपका नामांकन जरूर होगा। फरियादी ने कहा कि मैं जनता का सेवा करना चाहता हूं और मेरा जीत निश्चित है। मैं मजबूत प्रत्याशी हूं।