दुबहर क्षेत्र के नगवा गांव स्थित चबूतर पर कटहल नाला के पानी उपजाऊ भूमि को बचाने के लिए आयोजित गंग?
- फोटो : BALLIA
दुबहर। कटहल नाले के पानी से अपने उपजाऊ खेतों को बचाने के लिए दुबहर क्षेत्र के दर्जनों गांव के तटवर्ती किसानों ने नगवा स्थित चित्रसेन बाबा के मंदिर में बैठक की। प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने कहा कि हमारी सैकड़ों बीघे की उपजाऊ जमीन कटहल नाले के पानी के कारण कृषि योग्य नहीं रह पाई हैं। प्रत्येक वर्ष काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके लिए किसी का दरवाजा खटखटाना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 सितंबर को क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसान ट्रैक्टर से जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट जाएंगे। समस्या के स्थायी समाधान की मांग करेंगे। बैठक में नगवा के प्रधान प्रतिनिधि भुनेश्वर पासवान, चंद्रकुमार पाठक, धर्मेंद्र यादव, केके पाठक, बृजेश यादव, मनीष पांडेय, मनोज ठाकुर, विनोद पासवान, लक्की सिंह, अंबिका पांडेय, अखिलेश पांडेय, विनोद पाठक आदि थे। सपा ने पूर्व मंत्री नारद राय ने गडारी नाले की सफाई में भी ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा कि 14 अक्टूबर तक सभी मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे।