नगर के स्टेशन रोड स्थित एक घर में मराठी समाज के लोगों द्वारा स्थापित की गई गणेश प्रतिमा। संवाद
- फोटो : BALLIA
बलिया। गणेश उत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया। कोविड संक्रमण के चलते पिछले साल की तरह इस बार भी सार्वजनिक स्थलों पर गणपति पंडाल सजाए जाने के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। इसलिए पूजा समितियां और श्रद्धालुओं अपने-अपने घरों में गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित की है। 15 सिंतबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले दो साल से कोई भी त्योहार सही ढंग से नहीं मनाया जा रहा है। शुक्रवार से शुरू हो रहे गणेश उत्सव की तैयारी में लोग जुटे थे। नगर में गणेश भक्त कमेटी चौक स्टेशन रोड की ओर से भव्य रूप से गणेश उत्सव मनाया जाता है। कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार, इस बार मूर्ति स्थापना नहीं की गई है। घरों में भी मूर्ति की स्थापना की गई है। गणेश भक्त कमेटी के पं. भोसले, शिवाजी शिंदे, पंकज भोसले, सिद्धू पवार, संजय भोसले, संजय माने, निलेश माने, अर्जुन शिंदे ने बताया कि शुक्रवार की भोर में मूर्ति की स्थापना की गई है। कोरोना महामारी के चलते हम लोगों ने अपने घर में परिवार के साथ भगवान गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर पूजन अर्चन शुरू किया है। कमेटी के सदस्य सजाने संवारने जटे हुए थे। शाम को धूमधाम से मूर्ति का मुख खोला गया। किया। गणपति बप्पा के जयकारे लगाए गए। बुधवार को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।